कोरोना का कहर: करीब 35 हजार नए मरीज, 3.61 लाख जांच, 671 मौतें
सुमन कुमार
देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या लगातार दूसरे दिन 34 हजार के पार रही है। हालांकि देश में कोरोना जांच की संख्या भी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। देश में 24 घंटे में 3.61 लाख कोरोना टेस्ट हुए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने में ज्यादा जांच का भी हाथ है। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली मौतें भी नया रिकार्ड बना रही हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 671 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या साढ़े तीन लाख को पार कर गई है। अभी देश में कुल 358692 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा साढ़े छह लाख को पार कर गया है। देश में 653750 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 63 प्रतिशत से थोड़ा नीचे (62.94) आ गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 34 प्रतिशत के ऊपर (34.53) बनी हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 26273 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.53 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर 1038716 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34884 नए मामले सामने आए हैं और 671 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 17993 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। बुधवार की रात तक देश में 32695 नए मरीज आए थे जबकि गुरुवार की रात तक ये संख्या 34956 थी।
देश में कितने टेस्ट
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या में भारी उछाल आया है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 61 हजार 024 टेस्ट हुए हैं। गुरुवार की देर रात तक देश में कुल एक करोड़ 30 लाख के करीब कोरोना टेस्ट हुए थे और शुक्रवार की देर रात तक ये आंकड़ा एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 742 पर पहुंच गया है।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
शनिवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 42 लाख 49 हजार 777 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 85 लाख 10 हजार 147 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 732 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये करीब 59.72 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.2 प्रतिशत है और भारत में ये औसत ढाई प्रतिशत के करीब है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 671 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 79 प्रतिशत सिर्फ पांच राज्यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 258, कर्नाटक में 115, तमिलनाडु में 79, आंध्र प्रदेश में 42 और यूपी में 38 मौतें हुई हैं। शेष 21 प्रतिशत मौतें देश के 18 राज्यों में हुई हैं। इनमें से दिल्ली और बंगाल में 26-26, गुजरात में 17, जम्मू कश्मीर, पंजाब में 9-9, मध्य प्रदेश, राजस्थान में 8, तेलंगाना में 7, हरियाणा में 5, बिहार, झारखंड, ओडिशा में 4-4, असम, पुडुचेरी में 3-3, छत्तीसगढ़, गोवा में 2-2 और केरल, उत्तराखंड में 1-1 मौतें हुई हैं।
कहां सबसे अधिक मरीज
देश में शुक्रवार की रात तक 34884 नए मरीज सामने आए हैं और इनका 79 प्रतिशत हिस्सा देश के सिर्फ 9 राज्यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 8308, तमिलनाडु में 4538, कर्नाटक में 3693, आंध्र प्रदेश में 2602, बंगाल में 1894, बिहार में 1825, यूपी में 1722, तेलंगाना में 1478 और दिल्ली में 1462 नए मरीज सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें-
कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
19814 |
20298 |
534 |
40646 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
52 |
142 |
0 |
194 |
अरुणाचल प्रदेश |
431 |
175 |
3 |
609 |
असम |
6490 |
14105 |
51 |
20646 |
बिहार |
8767 |
14621 |
201 |
23589 |
चंडीगढ़ |
169 |
480 |
11 |
660 |
छत्तीसगढ़ |
1429 |
3512 |
23 |
4964 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
182 |
401 |
2 |
585 |
दिल्ली |
17235 |
99301 |
3571 |
120107 |
गोवा |
1337 |
1946 |
21 |
3304 |
गुजरात |
11351 |
32973 |
2106 |
46430 |
हरियाणा |
5752 |
18718 |
327 |
24797 |
हिमाचल प्रदेश |
382 |
1024 |
11 |
1417 |
जम्मू एंड कश्मीर |
5968 |
6558 |
231 |
12757 |
झारखंड |
2305 |
2570 |
46 |
4921 |
कर्नाटक |
33211 |
20757 |
1147 |
55115 |
केरल |
6033 |
4995 |
38 |
11066 |
लद्दाख |
177 |
973 |
1 |
1151 |
मध्य प्रदेश |
5870 |
14514 |
697 |
21081 |
महाराष्ट्र |
120780 |
160357 |
11452 |
292589 |
मणिपुर |
637 |
1163 |
0 |
1800 |
मेघालय |
335 |
66 |
2 |
403 |
मिजोरम |
122 |
160 |
0 |
282 |
नागालैंड |
551 |
405 |
0 |
956 |
ओडिशा |
4697 |
11330 |
83 |
16110 |
पुडुचेरी |
793 |
1014 |
25 |
1832 |
पंजाब |
2830 |
6373 |
239 |
9442 |
राजस्थान |
6617 |
20626 |
546 |
27789 |
सिक्किम |
176 |
90 |
0 |
266 |
तमिलनाडु |
47785 |
110807 |
2315 |
160907 |
तेलांगना |
13388 |
28705 |
403 |
42496 |
त्रिपुरा |
679 |
1684 |
3 |
2366 |
उत्तराखंड |
1030 |
3021 |
51 |
4102 |
उत्तर प्रदेश |
16445 |
27634 |
1084 |
45163 |
वेस्ट बंगाल |
14709 |
22253 |
1049 |
38011 |
राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले |
163 |
163 |
||
भारत में कुल मामले |
358692 |
653751 |
26273 |
1038716 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)